Bareily News: हल्द्वानी में मकान निर्माण के दौरान हादसा, राजमिस्त्री की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: शेरगढ़ । कस्बा के मोहल्ला ब्रहमनान निवासी राजमिस्त्री धर्मपाल मौर्य (30) वर्षीय की उत्तराखंड के हल्द्वानी में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए घर से दूर मेहनत-मजदूरी करने गए धर्मपाल की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया, वहीं महज ढाई साल के मासूम चमन मौर्य के सिर से पिता का साया भी उठ गया। परिवार में पत्नी लक्ष्मी और मां जमुना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला ब्रहम्मनान निवासी धर्मपाल मौर्य हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। वह चौपला चौराहा, दबूदूगां के निकट वृद्धाश्रम के पास भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली पानी मोटर के तार में किसी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.