Bareily News: हर घर तिरंगा अभियान में शहर से गांव तक गूंजेगा देशभक्ति का संदेश
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बरेली में 12 और 14 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर दोनों रैलियों में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रैली के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन से भी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। 12 अगस्त को शाम 4 बजे मोटर साइकिल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, विकास भवन, उमस चौराहा, प्रेमनगर थाना और सीआई पार्क होते हुए समाप्त होगी। इसमें पंचायती राज, ग्राम्य विकास और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिरंगे की शान में निकली साइकिल रैली, देशभक्ति के नारे से गूंजा श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.