बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददता। थाना क्षेत्र के गांव टियूलिया में कांवड़ लेने हरिद्वार गए ग्रामीण के बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। टियूलिया पप्पू ने बताया कि वे छह अगस्त को कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने कमरे और आलमारी के लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी झाले, बेसर, एक ओम, दो मंगलसूत्र तथा गुल्लक में रखी नकदी ले गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है।पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल की जांच ...