Bareily News: हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली महिला गिरफ्तार
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: हनीट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करके दो लाख रुपये की वसूली करने के बाद दोबारा शिकायत कर रुपये मांगने की आरोपी युवती को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इज्जतनगर में सैनिक कॉलोनी निवासी अभिषेक ने 24 जुलाई को थाना प्रेमनगर में गांधीपुरम में रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाली अमृत कौर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप था कि अमृत कौर ने 28 अप्रैल को उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर थाना बारादरी में झूठी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत कौर उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर नकद व ऑनलाइन माध्यम से दो लाख रुपये पहले ही वसूल चुकी है। इसके बाद भी वह उनसे लगातार रकम की मांग करती रही। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो यौन शोषण के झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भिजवाने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.