बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: एसएसपी अनुराग आर्य सोमवार को बहेड़ी थाने पहुंचे। वहां मीडिया को बताया कि अवैध हथियार फैक्ट्री प्रकरण की विस्तार से जांच और नेटवर्क की तह तक पहुंचने को एसआईटी का गठन किया गया है। सर्विलांश की टीम को लगाया गया है। पुलिस ने सिकरापुर जोगीठेर गांव के सुखराज और पचपेडा निवासी शानू मियां समेत चार को पकड़ा था। सुखराज का पाकिस्तानी अजमल गुर्जर से मोबाइल पर चैट का साक्ष्य मिला। इसलिए अब बहेड़ी पुलिस इन दोनों गांव के युवाओं का सत्यापन करेगी। कहीं ऐसा तो नहीं इस गैंग से क्षेत्र के और युवा जुड़े हों। हथियार सप्लाई का मकसद जाना जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: अवैध हथियार फैक्ट्री प्रकरण: सुखराज के मोबाइल में है पाकिस्तानी नेटवर्क की डिटेल इसके लिये सर्विलांश टीम आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर एक-एक व्यक्ति से...