बरेली, अक्टूबर 26 -- सुभाषनगर हत्या मामले में गिरफ्तारियां Bareily News: बरेली। सुभाषनगर में टैक्सी ड्राइवर की हत्या में शामिल चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है और उसके पैर में गोली लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहगंज पूर्वी के गांव टरगोली निवासी 28 वर्षीय संजय सक्सेना नोएडा में रहकर कैब चलाते थे। सोमवार को वह प्लॉट की बात करने के लिए सुभाषनगर के शांति विहार की प्रजापति कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन साक्षी के घर आए थे। बहन के घर से ही बुधवार रात वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त मोनू सैनी के साथ रामलीला देखने गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब दो बजे होली चौक पर पुरानी रंजिश को लेकर विकास श्रीवास्तव, उसके भाई आकाश, रंजीत, आशीष गुर्जर, श्रवण यादव, कृ...