Bareily News: हत्या के आरोप में पति को जेल भेजा
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: भुता, संवाददाता। भुता थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम साबरखेड़ा निवासी निरंजन लाल ने 24 अक्टूबर को भुता थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी सपना की हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति वीरपाल, ससुर पप्पू, सास ममता देवी और ननद भब्बा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।मामले में वांछित आरोपी बीरपाल पुत्र पप्पू उर्फ डालचंद निवासी ग्राम डड़िया नवाजिश अली, थाना भुता को 26 अक्टूबर की सुबह करीब 11:45 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.