Bareily News: हत्यारोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया में 28 अगस्त को लालू का शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था इसके बाद लालू के पिता उमेश की तहरीर पर प्रेम सबंध के चलते एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी। विवेचना में पुलिस ने हत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी महिला रिंकी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसके बाद न्यायालय ने महिला को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि वांछित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.