बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: फरीदपुर। मानस स्थली रेसिडेंशियल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर-स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच हुआ। प्रतियोगिता में अल्मा मातेर स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल उपविजेता रहा, जबकि मेजबान मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मानस स्थली ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश, बीना गोयल, विशिष्ट अतिथि ट्रस्ट के सचिव सौरभ अग्रवाल, आमंत्रित अतिथि जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल और सचिव सुनील मित्तल ने प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से वे राष्ट्रीय...