बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: आंवला। नगर में स्वास्थ विभाग टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें तमाम कमियां मिलने पर दो सेंटरों को सील कर दिया तथा दो को नोटिस दिए गए हैं।डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार तथा सीएचसी प्रभारी विनय कुमार पाल ने टीम के साथ कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग की।कई संचालक सेंटर बंद कर खिसक गए। बताया गया कि ​कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी ने सेंटरों के पंजीकरण, पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जरूरी दस्तावेजों, मशीनों के रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद डॉक्टरों की योग्यता की जांच की। ​जांच में अनियमितताएं और मानक अधूरे मिलने पर पुरैना स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा बिसौली तिराहे पर स्थित देव अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। इसके अलावा दो अन्य सेंटरों के संचालकों को नोटिस दिए हैं और रिकार्ड तलब किया है।- मरीजों...