Bareily News: स्वास्थ्य मेले में बुखार के मरीजों की हुई जांच, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति किया जागरूक
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: स्वास्थ्य मेले में बुखार के मरीजों की हुई जांच, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति किया जागरूक बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले के 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार के मरीजों की मलेरिया समेत अन्य जांच की गई। मौसम में बदलाव के चलते बुखार, खांसी, पेट संबंधी परेशानी और सांस लेने में दिक्कत वाले मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं और बचाव के उपाय बताए। लोगों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूक करते हुए मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। शिविर में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.