बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: मीरगंज, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एपएसएस के स्वयं सेवकों ने प्राचार्य प्रो. एसके सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीके प्रधान के साथ कालेज परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश देकर विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और सभ्य समाज का आधार है। फोटो संख्या 03

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...