बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: जिला फुटबॉल लीग का आयोजन 9 अगस्त से स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का फिक्सचर दो अगस्त को बनाया जाएगा। इच्छुक क्लब एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को विभाग की लिखित अनुमति, वार्षिक शुल्क, खिलाड़ियों की फोटो सहित पात्रता संबंधी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। पिछले पांच वर्षों से लीग में हिस्सा नहीं लेने वाले क्लबों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। लीग शुरू होने से पहले खिलाड़ी क्लब बदल सकेंगे, लेकिन प्रतियोगिता शुरू होने के बाद पूरे वर्ष क्लब परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। छात्रावास खिलाड़ियों को छोड़कर केवल बरेली के खिलाड़ी ही लीग में भाग ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...