बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को धनतेरस और दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और कोच ने मिलकर परिसर में सैकड़ों दीप जलाए। दीपों की रोशनी से पूरा स्टेडियम जगमगा उठा। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर खुशियां साझा कीं। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दीपावली की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी अनीता नागर, बास्केटबॉल कोच सोनू श्रोतिया, क्रिकेट कोच नितेश भारद्वाज, आशू भारती, अभिषेक सिंह समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दीप पर्व पर खिलाड़ियों ने किया ट्रैक पूजन यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: कन्या आवासीय उवि में नामांकन प्रक्रिया शुरू दीयों की रो...