बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए 9.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 4.84 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। सबसे पहले बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद लॉन टेनिस कोर्ट, जिम और बैडमिंटन हॉल समेत अन्य खेल सुविधाओं का सुधार होगा। कार्य का टेंडर सीएनडीएस संस्था को मिला है। स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के अभ्यास और खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। लंबे समय से बदहाल चल रहे बास्केटबॉल कोर्ट सबसे पहले दुरुस्त कराया जाएगा। विभाग की ओर से पहली किस्त जारी होते ही बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत कराने का कार्य शुरू करा दिया गया। मंगलवार को कोर्ट की पुरानी टर्फ उखाड़ने का काम शुरू किया गया। इसमें बास्केटबॉल स्टैंड, फ्लोरिंग, बा...