बरेली, नवम्बर 11 -- Bareily News: बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में गुडविल स्पेयर पार्टस की दुकान में आग से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर पुलिस को आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन करोड़ का सामान जल गया। चार फायर बिग्रेड गाड़ियां बुलाई गई तब कहीं आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस निवासी रविंद्र सिंह की गुडविल नाम से स्पेयर पार्टस की दुकान है। दुकान के पास में ही गोदाम भी है। मंगलवार रात को रविंद्र दुकान बंद करके गये थे। करीब 12:30 बजे दुकान में आग लग गई। माना जा रहा है,आग शार्ट सर्किट से लगी। देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ ही देर में फायर पुलिस पहुंच गई। लेकिन आग बहुत भयंकर थी। ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही थीं।...