Bareily News: स्नान छोड़कर बीमार बच्चे के इलाज को दौड़े विधायक
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: पेशे से चिकित्सक नवाबगंज के विधायक डॉ एमपी आर्य की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह हाफ पैंट और टी शर्ट पहनकर एक मरीज की दवा लिख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सेवा भावना की तारीफ की है। यह तस्वीर सोमवार की है। दरअसल सोमवार सुबह सात बजे एक महिला अपने बेटे के उपचार के लिए विधायक के आवास पर पहुंची। संयोगवश उस समय विधायक डॉ आर्य स्नान करने बाथरूम में गए थे। मगर, जैसे ही उन्हें महिला के आने और उसके बेटे की परेशानी का पता चला वे अपना स्नान बीच में ही छोड़कर तत्काल बाहर आए। उन्होंने बच्चे को देखा, उसकी परेशानी समझी और उसे दवा उपलब्ध कराई। उसके बाद ही वे वापस स्नान करने गए।मौके पर खड़े एक व्यक्ति ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लोग तस्वीर को देखकर विधायक डॉ एमपी आर्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.