बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: बरेली। गोंडा में 16 नवंबर से आयोजित होने वाली स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बरेली टीम का चयन ट्रायल बुधवार को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबॉल मैदान पर होगा। चयनित टीम 14 नवंबर को गोंडा के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों का सीआरएस पंजीकरण अनिवार्य है। बिना सीआरएस पंजीकरण के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, हाईस्कूल प्रमाणपत्र की मूल प्रति, दो रंगीन फोटो और सीआरएस फॉर्म व शुल्क के साथ पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9557885346 और 9027091033 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...