Bareily News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर छात्रों से मिला आईसीएआर प्रतिनिधिमंडल
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बरेली। आईवीआरआई में बीवीएससी एवं एएच छात्रों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच आईसीएआर मुख्यालय के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से मुलाकात की। छात्रों और संस्थान प्रशासन के साथ प्रतिनिधिमंडल की दो दौर की बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर परिषद गंभीरता से विचार कर रही है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य छात्रावास अधीक्षक, छात्र कल्याण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षकों और विभिन्न छात्र गतिविधि क्लबों के सलाहकारों से भी बातचीत की। इसके अलावा एमवीएससी और पीएचडी छात्रों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से पढ़ाई पर ध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.