बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: रामनगर/बरसेर। आंवला-शाहबाद रोड पर लक्ष्मीपुर मोड़ के पास शुक्रवार को एक स्कूल बस और बोलेरो की में टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो में सवार महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण काशीपुर के महेश कुमार परिवार के साथ बोलेरो से मनौना धाम दर्शन को जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में बैठी फूल कुमारी के सिर में गंभीर चोट आई हैं। बोलेरो चालक राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी में वह, महेश कुमार, फूल कुमारी, आकाश कुमार, उनकी पत्नी दीपांजलि कुमारी और आकाश की 4 साल की बेटी अंशिका सवार थे। सभी मनौना धाम दर्शन करने जा रहे थे। गनीमत रही कि एमकेडी स्कूल बस उस दौरान पेट्रोल पंप से तेल लेकर स्कूल जा रही थी, उसमें बच्चे बैठे हुए नहीं थे, लेकिन...