बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो अब प्रतिदिन कार्यालय को भेजनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने सभी राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने पत्र जारी करते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की फोटोग्राफ और वीडियो निर्धारित प्रारूप में विभाग और एनआईसी के माध्यम से अपलोड कराए जा रहे हैं। शासन और सीडीओ के निर्देश पर प्रत्येक दिन आयोजित कार्यक्रमों की सूचना दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध करानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...