बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: द गुरु स्कूल में विद्यार्थियों के कौशल, रचनात्मकता और करियर संबंधी समझ को बढ़ावा देने के लिए स्किल एक्सपो का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सीबीएसई देहरादून ने स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल के लिए विद्यालय का चयन किया था। एक्सपो में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता, एनीमेशन और मीडिया डिजाइन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत किए। सीबीएसई द्वारा 40 से अधिक मॉडल चयनित किए गए, जिनमें 509 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सीबीएसई के स्किल एजुकेशन विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं संयुक्त निदेशक सतीश पहल रहे। सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर ममता सक्सेना, सहोदया की प्रेसिडेंट जेके सहनी और आईएसए प्रेसिडेंट निर्भय सिंह बेनीवाल सहित अन्य अतिथियों ने विद...