बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। मीरगंज के करमपुर गांव के छोटेलाल ने पुत्री कुसुम की शादी गत दो वर्ष पूर्व भोजीपुरा के गांव निवासी शिवम से की थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे स्कार्पियो मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति शिवम परजनों के साथ उनका उत्पीड़न करने लगे। गत दिनों गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...