बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: नवाबगंज। डांडिया फैजुल्ला गांव स्थित सोलर ऊर्जा प्लांट से केबल चोरी कर रहे तीन किशोरों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरों ने पहले भी कई बार केबल चोरी करने और उसे कस्बे की दुकानों पर बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके पास से चोरी की केबल बरामद कर ली है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडिया फैजुल्ला गांव में एएमपी सोलर ऊर्जा प्लांट है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सनसस्टिबिल कंपनी के गार्डों पर है। बुधवार शाम तीन किशोर प्लांट परिसर में घुसकर केबल चोरी कर रहे थे। सुरक्षा गार्डों को उनकी भनक लग गई। गार्डों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार प्लांट से केबल चोरी कर चुके हैं। चोरी की केबल वे कस्बे के अस्पताल रोड और बिजौरिया तिराहे स्थित दुकानों पर बेचते थे...