बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: नवाबगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड परिसर में सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगो को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, एसडीएम सचिन यादव ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर वहां मौजूद कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आंगन मिलन कार्यक्रम में सात महिलाओं की हुई गोद भराई स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी ...