Bareily News: सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू
बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: आंवला। एक माह तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। सोमवार को एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सेवा, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान में सरकारी भवनों, पुराने और ऐतिहासिक जगहों पर दीप जलाए जाएंगे, सेवा चित्र के तहत स्कूलों और कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी, सेवा स्मरण में नाटक होगें, आंगन का मिलन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के योगदान का सम्मान किया जाएगा, अभियान में सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग ह्यूमन रंगोली तथा हैकाथॉन, इनोवेशन चैलेंज जैसी गतिविधियां होगी। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 17 सितंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.