बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: नवाबगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक डॉ. एमपी आर्य की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत 21 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित सिंह दिनकर की देखरेख में आयोजित शिविर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, टीआर गंगवार, एमपी ठाकुर, बलराम ठाकुर, शिक्षक सौरभ कटियार, पूर्व प्रधान धीरेन्द्र गंगवार उर्फ धीरू, सभासद रामप्रकाश...