बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । श्यामगंज स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैनों ने लाखों की शराब गायब कर दी। जब मालिक ने हिसाब मांगा तो हिसाब भी नहीं दे सके। पुलिस ने जब इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो मालिक ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मीरगंज के गांव गहवरा निवासी ओमप्रकाश श्यामगंज की एक देशी शराब की दुकान के लाइसेंसधारक हैं। उनकी दुकान पर चकमहमूद पुराना शहर निवासी अरुण गंगवार और नितिन दिवाकर सेल्समैन का काम करते थे। 18 मई 2026 की शाम उनका बेटा रवि भास्कर बिक्री की रकम लेने दुकान पर पहुंचा। वहां नितिन के पिता श्यामपाल रुपये गिन रहे थे। रवि ने उनसे रकम के बारे में पूछा तो श्यामपाल गल्ले से रुपये लेकर चले गए। बाद में सेल्समैन अरुण और नितिन भी दुकान स...