बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: बरेली। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए। पहले दिन विभिन्न वर्गों में टीमों ने दमखम दिखाया। बरेली मंडल की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी चुनौती दी। मेरठ मंडल की टीम ने भी अपने मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन किया और कई मैचों में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से पहुंचीं 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ सीईओ कैंट डॉ तनु जैन ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: प्रदेश स्तरीय सेपक टाकरा में 11 मंडलों की टीमें दिखाएंगी दम पह...