Bareily News: सेंथल की पहली महिला चेयरमैन जहरा खातून का निधन
बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: सेंथल। नगर पंचायत सेंथल को पहली महिला चेयरमैन जहरा खातून का शनिवार की रात निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की दोपहर इमामबाड़ा चूड़ीवालान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके दफन में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। जहरा खातून ने वर्ष 2007 में सेंथल नगर पंचायत के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया था। आजादी के बाद पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में कस्बे का खूब विकास हुआ। लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके पुत्र आमिर हुसैन जैदी इंडियन आईटीआई के चेयरमैन हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं। वह भाजपा के टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.