बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: बरेली। वरिष्ठ संवाददाता संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 11 जुलाई से चल रहे दस्तक अभियान में मंडल के करीब दो दर्जन ब्लाकों में लापरवाही सामने आई है। अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों को घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट कराने, कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी देने और परिवार के सदस्यों की आभा आईडी बनवाने जैसी गतिविधियां करनी हैं। लेकिन राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर बरेली मंडल के कई ब्लॉकों से इन महत्वपूर्ण गतिविधियों का कोई डाटा दर्ज नहीं हुआ है। इससे अभियान की प्रगति पर सवाल खड़े हो गए हैं। डैशबोर्ड के अनुसार बरेली मंडल के चारों जिलों में अलग-अलग श्रेणियों में नो डाटा की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक खराब स्थिति शाहजहांपुर जिले की है, जहां आठ ब्लॉकों...