बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: नवाबगंज। कस्बे के एसएसटी इंटर कॉलेज में मंगलवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा और कानूनों की जानकारी दी गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज अरुण गौतम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बचपन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को यौन अपराधों से बचाव के उपायों और उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में बताया। साथ ही छात्र-छत्राओं से कहा कि यदि कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जरूर दें। यह भी पढ़ें- Motihari News: कस्तूरबा उच्च विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्रों को किया गया जागरूक ऐसे मामलों में चुप रहने के ...