बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: भमोरा। फर्जी मुकदमे में फंसाने और तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में 25 हजार की इनामी व बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने वाली युवती को भमोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फरजी मुकदमा और रंगदारी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि चांढपुर निवासी अंकुर मिश्रा ने 18 जून को लिखाई रिपोर्ट में बताया था कि लंगुरा निवासी बर्खास्त सिपाही ने उनपर लिखाये झूठे मुकदमे में समझौता के नाम पर तीन लाख रुपए की रंगदारी देने की मांग कर रहा है। मना करने पर उसने जान से मारने धमकी दी है। आरोप था कि बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा अपनी एडवोकेट पत्नी के साथ रंगदारी वसूल करने के झूठे केस दर्ज करता है, उसने इस तरह के लोगों के साथ एक संगठित गिरोह बना लिया है । पुलिस ने अंकुर मिश्रा की ओर से ...