Bareily News: सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में जमकर बरसे बादल
बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में जमकर बरसे बादल बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मानसून का असर दिखने लगा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे और कई जगह बूंदाबांदी हुई। दोपहर में मानसून ने गति पकड़ी और तेज बारिश शुरू हो गई। सिविल लाइंस, पटेल चौक, चौकी चौराहा, नावेल्टी, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर, स्टेडियम रोड समेत आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। वर्षा के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग में अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.