बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: सुप्रीम कोर्ट में समाधान समारोह 2026 के तहत आगामी 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत आयोजन किया जाएगा। इसमे आपसी सुलह समझौते से मामले सुलए जाएंगे। यह विशेष लोक अदालत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के परिसर में आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से प्राप्त सूची के आधार पर 37 लंबित मामलों को चिन्हित किया गया है। संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे वह तय तिथियों पर उपस्थित होकर समझौता प्रक्रिया में शामिल हो सकें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का बोझ कम करना और लोगों को कम समय में सुलभ एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- औरैया में समाधान समारोह-2026' की तैयारियां तेज, विशेष लोक अदालत के लिए नोटिस तामील...