बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: ब्योधन खुर्द। एक साल से मुख्य रास्ते पर भरा पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान है। ताखा उर्फ सुकटिया गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियां चोक होने के कारण मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। गांव में पिछले करीब एक साल से जलभराव की समस्या है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और पानी की निकासी का उचित इंतजाम न होने से रास्ते पर पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।

मुख्य रास्ते पर जलभराव से परेशानी गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव होने से सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कत...