बरेली, नवम्बर 20 -- Bareily News: बांके की छावनी में रहने वाली पूजा ने पड़ोस में रहने वाली नंदरानी, गुदनिया, अनमोल, काजल, शिवानी और अमित पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट लिखाई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में पूजा ने कहा है कि 20 अक्तूबर को आरोपी उनके घर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे हटाने की बात कहते हुए दरवाजे पर लातें मारने लगे। विरोध पर अमित घर में घुस आया और उनके पति टिंकू के साथ धक्कामुक्की की। आरोपियों ने पूजा, उनके पति और आठ वर्षीय बेटी वंशिका को जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि पड़ोसियों के यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना है और उनके पास 15 अक्तूबर को आरोपियों द्वारा छत पर जुआ खिलाने का वीडियो भी मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...