Bareily News: सीबीगंज और किला में बारिश से तीन जगह गिरी दीवार, महिला की मौत, आठ घायल
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: बरेली। तेज बारिश के दौरान सीबीगंज व किला क्षेत्र में दीवार गिरने हुए तीन हादसों में एक महिला की मौत हो गई और छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीबीगंज के गांव बल्ला कोठा में रहने वाली 25 वर्षीय गणेशी देवी गुरुवार सुबह तेज बारिश के दौरान घर के बाहर जानवरों को चारा डालने गई थी। इसी दौरान मकान को दीवार गणेशी देवी के ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने मलवा हटाकर गणेशी देवी को बाहर निकला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। गणेशी देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके पति कृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.