Bareily News: सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए जेवरात
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। कनूनगला में चोर सीढ़ी लगाकर ग्रामीण के घर में घुस गए। चोर सेफ का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये व जेवर सहित 12 लाख का सामान चोरी कर ले गए। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच की। डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव कनूनगला में शुक्रवार की रात चोरों ने सीढ़ी लगाकर राजू उर्फ झांझन लाल के घर में घुस गए। परिजन घर में सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी लोहे की आलमारी का लॉक तोड़कर सोने का हार, मंगल सूत्र, चेन, टीका, झाले, अंगूठी, कुंडल, एक किलो से अधिक के चांदी के जेवरात एवं एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह पांच बजे राजू व परिजन जागे। घर का मुख्य दरवाजा खुला था।कमरे में रखी सेफ आलमारी खुली देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.