बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शुभम मिश्रा का प्रतिष्ठित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से अकादमी में खुशी की लहर है। शुभम से इस बार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक मनीष सिंह ने बताया कि शुभम प्रतिभाशाली और अनुशासित गेंदबाज हैं। वह लगातार तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: तेज गेंदबाज मोहम्मद शोएब का यूपी अंडर-23 टीम में चयन यह भी पढ़ें- Moradabad News: मुरादाबाद के दो गेंदबाजों ने दी यूपी क्रिकेट टीम में दस्तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...