Bareily News: सीएम ग्रिड योजना के फेज-2 का काम शुरू, कोहाड़ापीर रोड पर खोदाई से लगा जाम
बरेली, जुलाई 6 -- Bareily News: सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में दूसरे चरण (फेज-2) का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत कोहाड़ापीर रोड के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है, जिसकी सीधी मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही है। रविवार को सड़क के दोनों ओर खोदाई का काम होने की वजह से दिनभर राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। योजना के तहत कोहाड़ापीर रोड के एक तरफ सीवर लाइन डालने के लिए पहले ही गड्ढे खोदे जा चुके हैं, वहीं दूसरी ओर रविवार से जेसीबी मशीनों ने भी खोदाई का काम शुरू कर दिया। सड़क के दोनों तरफ एक साथ काम चलने और रास्ता संकरा होने के कारण कोहाड़ापीर से लेकर भारत सेवा ट्रस्ट के बीच दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। इसी बीच हुई हल्की बरसात ने राहगीरों की मुसीबत और बढ़ा दी, जिससे रोड के किनारों पर जलभराव और कीचड़ की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.