बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कोहाड़ापीर से कुदेशिया रोड की ओर जीआरएम स्कूल के सामने तक तीन बुलडोजर,प्रवर्तन दल और पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने 7 से 17 फीट तक चिन्हित अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई लोग आनन-फानन में सामान समेटते नजर आए। वहीं कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया। नगर निगम की टीम ने पहले से लगाए गए लाल निशानों के आधार पर कार्रवाई की। जीआरएम स्कूल के सामने मोटरसाइकिल शोरूम समेत कई दुकानों,शोरूम और होटलों के पक्के निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा गया। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा,लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। शटर,लिंटर और अन्य निर्...