Bareily News: सीएम ग्रिड के दूसरे चरण में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। बारिश थमने के बाद सोमवार से सूदधर्मकांटा चौराहे से कोहाड़ापीर रोड की ओर जेसीबी से सड़क किनारे खोदाई कराई गई। शहर में सीएम ग्रिड योजना के पहले और दूसरे चरण के कार्य काफी समय से धीमी गति से चल रहे हैं। शासन स्तर से फटकार के बावजूद काम में अपेक्षित तेजी नहीं आने पर अब नगर निगम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा तेज कर दी है। सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने एई, जेई, लिपिक और सुपरवाइजरों को कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। संबंधित फर्मों के ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.