Bareily News: सीएम ग्रिड के कार्यों में लापरवाही पर सख्ती,ठेकेदार को चेतावनीसीएम ग्रिड के कार्यों में लापरवाही पर सख्ती,ठेकेदार को चेतावनी
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति परखने के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मॉडल टाउन,डीडीपुरम रोड और स्टेडियम रोड पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कार्यदायी फर्म अनमोल एसोसिएट के ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं किया गया तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में समयसीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी को आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.