Bareily News: सीएमओ पहुंचे तो गायब मिलीं डॉक्टर, होगी कार्रवाई
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते त्वचा संबंधी बीमारियों का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में बुखार, सांस के मरीज, पेट दर्द जैसी समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही त्वचा संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सीएमओ, डिप्टी सीएमओ ने कई केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान बंजरिया पूरनमल स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नहीं मिलीं। उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: त्वचा की बीमारियां हमला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.