बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: तहसील दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में लगाए गए विशेष स्वास्थ्य शिविर का शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने शिविर में पहुंचे लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। शिविर में लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. विश्राम सिंह ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर चिकित्सा ...