बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग शिविर में उमड़ी भीड़ बरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में सुबह से ही आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 11 बजे तक 76 से अधिक दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा कर चुके थे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद आवेदकों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। पिछले तीन सप्ताह से लगातार अवकाश के चलते दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। इस कारण लंबित आवेदनों के साथ नए आवेदकों की संख्या भी बढ़ गई। सोमवार को शिविर में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...