Bareily News: सीएमओ कार्यालय ने 19 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को जारी किया नोटिस
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: सीएमओ कार्यालय ने जिले के 19 अल्ट्रासाउंड सेंटरों को नोटिस जारी किया है। ये सेंटर हर माह जांच का डाटा सीएमओ कार्यालय नहीं भेज रहे हैं। पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने सेंटरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि डाटा नहीं भेजने को नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों को हर माह केंद्र पर हुई जांच का ब्योरा सीएमओ कार्यालय को भेजना होता है। इसमें गर्भवतियों, सामान्य मरीजों की जांच का डेटा होता है। लेकिन जिले के कई केंद्र अपना डेटा सीएमओ कार्यालय नहीं भेज रहे हैं। ऐसे 19 केंद्रों को नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार की तरफ से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि हर माह नियमित रूप से डेटा भेजा जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.