बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रजऊ में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत आयोजित वर्चुअल गुणवत्ता मूल्यांकन में 78.49 प्रतिशत अंक प्राप्तकर उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।  इस सफलता का श्रेय आयुष्मान आरोग्य मंदिर रजऊ में कार्यरत सीएचओ नीरज, एएनएम शिवानी तथा ग्राम की समस्त आशा कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों को दिया गया है। टीम की ओर से नियमित स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, जन-जागरूकता गतिविधियों तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सेवाओं के संचालन में निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया गया।बरेली जिले में अब तक सबसे जायदा  सर्टिफाइड केंद्र सीएच...