Bareily News: सीएआरआई के दो वैज्ञानिकों को मिला अंतराष्ट्रीय पुरस्कार
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के दो वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशा का मान बढ़ाया है। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े और डॉ. संदीप सरन को विश्व कुक्कुट विज्ञान संघ (डब्ल्यूपीएसए) के प्रतिष्ठित 'एजुकेशन अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कनाडा के टोरंटो में आयोजित 27वीं विश्व कुक्कुट कांग्रेस के दौरान प्रदान किया गया। दोनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से 15,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 13 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.